नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

विधायक-सांसद ने नगरनौसा में कई योजनाओं का किया उद्घाटन

नगरनौसा (नालंदा दर्पण )। आज गुरुवार के दिन स्थानीय सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधायक हरिनारायण सिंह ने नगरनौसा बाजार में करीब पचीस लाख के लागत से पूर्ण हुए कई योजनाओं का उद्घाटन किया।

उन उद्घाटित योजनाओं में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत नीरज कुमार एमएलसी द्वारा अनुशंसित योजना नगरनौसा बाजार में सभागार भवन के बगल में निर्मित सामुदायिक भवन एवं पूर्व से निर्मित कम्प्यूटर भवन का दस लाख रुपए लागत खर्च से जीणोद्धार निर्माण कार्य और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत नगरनौसा बाजार में पूर्व से सांसद मद से निर्मित सभागार भवन का छह लाख निन्यानबे हजार के लागत से सुदृढीकरण एवं सभागार भवन के आगे ईट सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई का कार्य उद्घाटन एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत नगरनौसा सभागार भवन का आठ लाख की लागत से मेंन गेट सहित चहदीवारी का निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में बिहार में तेज गति से विकास हो रहा है। आज सभी गांव और टोला को सड़क से जोड़ दिया गया है।

विधायक हरिनारायण सिंह ने कहा कि बिहार के गांवों में अब शहरों जैसी सुविधा हो गई। बिजली की व्यवस्था में काफी हद तक सुधार हो गया है। सड़कें भी काफी अच्छी हो गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी आसानी हो रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4PaIYo7B5VQ[/embedyt]

हर्ष फायरिंग मौत मामले में नया मोड़, छात्रा को निशाना लगाकर मारी गई गोली

राजगीर के सभी चौक-चौराहों से CCTV कैमरा गायब, CM ने किया था उद्घाटन

टीआरई-1 और टीआरइ-2 के BPSC टीचरों की प्रतिनियुक्ति पर रोक

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ypE1929VNFI[/embedyt]

भाकपा माले की जांच टीम ने गुडू हत्याकांड का लिया जायजा, बताया सुनियोजित शाजिस

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां 15 world famous ancient universities of India Artificial Intelligence is the changing face of the future Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda Five great thoughts of Lord Buddha