CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के स्कूलों में भी अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई है। कहीं शिक्षक सुबह साढ़े आठ बजे पहुंच रहे हैं। कहीं वे सुबह नौ बजे पहुंच रहे हैं तो कहीं वे सुबह पौने दस बजे पहुंच रहे हैं।

हालांकि, वैसे हालात कहीं कहीं ही देखा जा रहा है। अमूमन स्कूलों में शिक्षक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देशानुसार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही हाजिरी लगा रहे हैं।

दरअसल पूरे शिक्षा महकमे में ऐसी स्थिति खुद सीएम नीतीश कुमार ने उत्पन्न की है। उन्होंने बिहार विधानसभा और विधान परिषद में स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार किए जाने की बात कही।

साथ ही उन्होंने सदन में यह भी कहा कि शिक्षकों को पन्द्रह मिनट पहले आ जाना चाहिए और पन्द्रह मिनट बाद स्कूल से जाना चाहिए। यानि कि सीएम नीतीश कुमार के अनुसार स्कूलों का समय पौने दस बजे से सवा चार बजे तय मानी गई।

उधर, नाना प्रकार के विवादों और चर्चाओं से घिरे बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सूबे के सभी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तय कर रखी है। इससे इससे इतर शिक्षक और पदाधिकारी कार्रवाई की जद में आ रहे हैं।

बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक- 28.11.2023 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 09.30 बजे पूर्वाहन से शुरू होकर आठवीं घंटी 03.30 बजे अपराहन समाप्त होती थी। लेकिन अब पहली घंटी 10.00 बजे पूर्वाहन से प्रारम्भ होकर आठवीं घंटी 04.00 बजे अपराहन समाप्त तय की गई है। वहीं शिक्षकों को 08.30 बजे से 09.00 तक स्कूल में प्रवेश कर जाना है और उन्हें शाम 05.00 बजे तक स्कूल में रहना है।

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के अनुसार पहली घंटी 10.00 बजे पूर्वाहन से 10.40 बजे पूर्वाहन तक, दूसरी घंटी 10.40 बजे पूर्वाहन से 11.20 बजे पूर्वाहन तक, तीसरी घंटी 11.20 बजे पूर्वाहन से 12.10 बजे अपराहन तक, चौथी घंटी 12.10 बजे अपराहन से 12.50 बजे अपराहन तक, मध्यांतर 12.50 बजे अपराहन से 01.30 बजे अपराहन तक, पांचवी घंटी 01.30 बजे अपराहन से 02.10 बजे अपराहन तक, छठी घंटी 02.10 बजे अपराहन से 02.50 बजे अपराहन तक, सातवीं घंटी 02.50 बजे अपराहन से 03.30 बजे अपराहन तक एवं आठवीं घंटी 03.30 बजे अपराहन से 04.00 बजे अपराहन तक है। उसके बाद 05.00 बजे तक अन्य गतिविधियां।

शिक्षा विभाग से जुड़े कई पदाधिकारियों ने बताया कि केके पाठक के आदेश और सीएम नीतीश कुमार की विधानसभा में घोषणा के बाद उन्हें भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों के शिक्षक सीएम की घोषणा का हवाला दे रहे हैं तो इधर केके पाठक के सख्त आदेश सिर पर है। सीएम की घोषणा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक कोई अधिकारिक पत्र जारी नहीं किए गए हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5YVkdAqQ8Qo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tE_9yNsCASU[/embedyt]

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker