अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजनीतिहिलसा

चंडी प्रखंड प्रमुख को वोट नहीं देने पर महिला पंसस को घर से उठाने का प्रयास, भैंस खोलकर ले गए

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव को लेकर एक महिला पंचायत समिति सदस्य को घर से उठाने का प्रयास किया गया है। बेलक्षी पंचायत के महिला पंचायत समिति सदस्य बुन्नी देवी को गांव के ही रामलगन शर्मा ने घर से उठाने का प्रयास किया गया है।

पंचायत समिति सदस्य बुन्नी देवी ने बताया कि गांव के ही रामलगन पासवान घर पर चढ़कर गाली गलौज किया और कहा कि तुम निवर्तमान प्रमुख निशा कुमारी को वोट दो। तो हमने कहा कि निशा कुमारी को नही पिंकू कुमारी को वोट देंगे। जिसपर आग बबुला होकर हमे गाली गलौज करते हुए हमारे घर से भैंस खोलकर लेकर चला गया और जाते जाते कहा कि तुम निवर्तमान प्रमुख निशा कुमारी को वोट नहीं दिया तो तुम्हारा भैंस नहीं लौटाएंगे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रमुख पक्ष में वोट देने के लिए घर से उठाने के लिए पंचायत समिति सदस्य की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे त्वरित करवाई की जाएगी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5YVkdAqQ8Qo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tE_9yNsCASU[/embedyt]

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »