नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

नालंदा जिला मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, निर्विरोध चुने गए सारे पदाधिकारी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ प्रखंड के दीपनगर इलाके में नालंदा जिला मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हो गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार बिहारी, उपाध्यक्ष पद पर परमानंद पासवान एवं अनिल सिंह, सचिव पद पर चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर बाल्मीकि यादव, संयोजक पद पर सुनील यादव और प्रवक्ता पद पर खालिद अहमद को निर्विरोध चुना गया।

इस मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बिहारी जी ने कहा संगठन ने जिस काम के लिए मुझ पर भरोसा कर निर्विरोध चुना है, उसे उम्मीद पर खरा उतरने का काम करूंगा। सभी को एक साथ लेकर चलूंगा। ताकि नालंदा जिला मुखिया संघ काफी मजबूत हो और वर्तमान में मुखिया संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध जो आंदोलन चल रहा है उसे धारदार बनाने का काम करूंगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »