नालंदापर्यटनराजगीर

बिहार पर्यटन विभाग का गौतम विहार होटल अब हुआ अरुण्या गौतम बिहार

राजीगर (नालंदा दर्पण)। महुआ विधानसभा विधायक मुकेश रोशन, शेखपुरा विधानसभा विधायक विजय सम्राट, गोह विधानसभा विधायक भीम यादव, राजगीर विधानसभा पूर्व विधायक रवि कुमार ज्योति पूर्व विधान परिषद राजू यादव राजगीर भूमि उप समाहर्ता संजय कुमार ने सामूहिक रूप से अरुण्या गौतम बिहार का विधिवत उद्घाटन किया।

बता दें कि यह होटल बिहार सरकार से पहले होटल गार्गी ग्रैंड के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब नगर परिषद राजगीर के वार्ड पार्षद महेंद्र यादव के पुत्र ने कुछ साल के लिए लीज पर लिया हैं।

इस मौके पर महुआ विधानसभा विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि राजगीर पूरे बिहार प्रदेश का एक पर्यटन स्थल है, जहां बिहार के साथ-साथ पूरे देश भर के एवं विदेशों से भी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में इस अरुण्या गौतम बिहार का होना भविष्य में आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद लाभकारी होगा।

वहीं शेखपुरा विधानसभा विधायक विजय सम्राट ने कहा कि राजगीर सदैव ज्ञान की भूमि रही है, इसलिए पर्यटकों का लगाव यहां हमेशा से रहा है और ऐसे में अच्छा और बेहतर होटल का होना बहुत जरूरी था।

वहीं होटल के संचालक महेंद्र यादव ने कहा कि अरण्य गौतम बिहार में हर वर्ग के लोगों के हिसाब से यहां की व्यवस्था बनाई है। चाहे वह बिहार का हो या बिहार के बाहर का पर्यटक हो या विदेशी पर्यटक, कोई भी यहां आने के बाद निराश होकर उन्हें लौटना ना पड़े, इस हिसाब से इस होटल की व्यवस्थाएं बनाई गई है।

इस मौके पर राजगीर के सभी होटल व्यवस्थापक मौजूद रहे। उनमें इंडो होक्के होटल के प्रबंधक कैलाश नाथ झा, होटल डायमंड इन संचालक संजय कुमार सिंह, होटल नागेश्वर पैलेस संचालक राजेश कुमार सिंह के आलोवे मुख्य पार्षद जीरो देवी,उप मुख्य पार्षद मुन्नी देवी, सुरेन्द्र राजवंशी, श्यामदेव राजवंशी, गोलू यादव, अशोक यादव, प्रवीण कुमार सिंह, विकास कुमार, मंजू मुखिया, मीरा कुमारी, आशुतोष कुमार,मनीष सिंह, सरवन यादव, श्याम किशोर भारती, बबलू सिंह, संजय कुमार आदि लोग मौजूद थे।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future