नालंदा बन रहा उड़ता पंजाब, खंडहर स्कूल से अज्ञात नशेड़ी का शव बरामद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इन दिनों छद्म शराबबंदी के बीच नशे के सौदागरों के द्वारा नालंदा जिला को उड़ता पंजाब बना दिया गया है। जो युवा वर्ग को तेजी से लील रही है। नशे की लत के कारण उनकी मौत भी आम हो गई है।

Nalanda is becoming Udta Punjab body of unknown drug addict recovered from ruined school 1ताजा मामला लहेरी थाना क्षेत्र इलाके अंतर्गत गौरक्षणी की है, जहां एक खंडहरनुमा स्कूल के कमरा नंबर तीन से एक युवक का शव स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया। जिनकी सूचना पर लहेरी थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुट गई।

इस संबंध में लहरी थाना में पदास्थापित एसआई राजेंद्र यादव ने बताया कि युवक का शव खंडहरनुमा स्कूल के कमरे से बरामद किया गया है। शव के आसपास बहुत सारे नशे के इंजेक्शन भी पाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे से युवक की मौत की बात सामने आ रही है। अभी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

पांच साल बाद नौकायन से फिर गुलजार हुआ सुभाष पार्क

लोकसभा चुनाव और पर्व-त्योहार बहुत गरम हैं नालंदा डीएम-एसपी

अब जीपीएस सिस्टम से यूं सुधरेगी पर्यटक शहर राजगीर की सफाई व्यवस्था

चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!