बिहारशरीफ कारगिल पार्क में तोड़फोड़ मामले में पंगु बनी नालंदा पुलिस

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ नगर में दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल पार्क में असामाजिक तत्वों ने बीते 12 दिसंबर 2023 की रात शहीद स्मारक को क्षतिग्रस्त करते हुए पूरे पार्क को तहस-नहस कर डाला था।

Heavy vandalism in Biharsharif Kargil Park Deepnagar police station sleeping a few steps away 1सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने रातो रात क्षतिग्रस्त पार्क को मरम्मत कराकर ठीक करा दिया गया था। लेकिन एक महीने बीत भी अब तक पुलिस असामाजिक तत्वों को पकड़ने में असफल रही है। जबकि आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, जिसमें असामाजिक तत्वों की हरकतें कैद भी हुई थी।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम शहीद ए कारगिल पार्क पहुंचकर पूरे मामले की जांच की थी। दीपनगर एवं लहेरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इस घटना को लेकर शहरवासियों में आक्रोश भी था।

Heavy vandalism in Biharsharif Kargil Park Deepnagar police station sleeping a few steps away 3शहीदों का अपमान किसने किया। कारगिल पार्क के भीतर तोड़फोड़ किसने की। यह अभी तक पहेली बनी हुई है। दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल के अनुसार पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही है !

बता दें कि देश के अमर जवान शहीदों की याद को लेकर यह स्मारक तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस सह नालंदा के सांसद ने 2003 में निर्माण कराया था और उद्घाटन किया था।

BJP upset over vandalism of Kargil Martyr Memorial located in Bihar Sharif Nagarइस पार्क की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने रात्रि प्रहरी के लिए एक नाइट गार्ड की प्रतिनियुक्ति भी की थी। इसके बावजूद तोड़फोड़ की घटना हुई।

बिडम्बना तो यह है कि अभी तक कारगिल पार्क की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। पूरी घटना सुयोजित तरीके से की गई थी।

इस मामले में सदर डीएसपी नुरुल हक भी वहीं पुरानी राग अलापते हैं कि थाना में बदमाशों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MWMwnWRYeSs[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0lWg_Zta32w[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker