नालंदा दर्पण डेस्क। एसपी अशोक मिश्रा ने विधि-व्यवस्था के मद्देनजर बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। 3 थानेदार समेत 41 दारोगा को दूसरे थाना में तैनात किया गया है।
लहेरी के नए थानेदार इंस्पेक्टर दीपक कुमार को बनाया गया है, वहीं सोहसराय के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजमणि कुमार और परवलपुर के नए थानेदार इंस्पेक्टर अफसर हुसैन बनाए गए है । वहीं ईआरएसएस में प्रतिनियुक्त 11 जमादार को पुलिस लाइन बुला लिया गया है।
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापन के स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया है।
ये पुलिस दारोगा हुए इधर से उधरः अस्थावां थाना के रवि कुमार को इसलामपुर थाना, विकास कुमार को चंडी, बिहार थाना के पंकज कुमार पवन को सिलाव, शिवम कुमार सुमन को एकंगरसराय, दिनेश कुमार साह को चंडी, रजनीश कुमार को हिलसा, चंडी के सुमन कुमार को दीपनगर, चंडी के राजेश कुमार ठाकुर को नूरसराय, चंडी के शशि कुमार को इसलामपुर, दीपनगर के राहुल कुमार को राजगीर, एकंगरसराय के विकेश कुमार को अस्थावां, एकंगरसराय के शत्रुध्न शाह को नूरसराय, गिरियक के मिलन कुमार राय को हरनौत, गिरियक के रोशन कुमार को बिहार थाना, हरनौत थाना के इरफान खान को बिहार थाना, हिलसा थाना के रवि कुमार को राजगीर, हिलसा थाना के अमित कुमार सिंह को रहुई थाना, हिलसा थाना के अर्जुन मंडल को अस्थावां, धर्मेश गुप्ता को मानपुर, इस्लामपुर के निशि कुमार को बिहार थाना, विकास कुमार यादव को लहेरी, इसलामपुर के कुणाल कुमार को बिहार थाना, लहेरी के अजय कुमार भारती को हिलसा, नूरसराय के दीपक कुमार को हिलसा, मनोज कुमार को गिरियक, राजगीर के सुजीत कुमार को हिलसा, प्रभाकर कुमार झा को एकंगरसराय, एकंगरसराय थाना के प्रीति कुमारी सिन्हा को राजगीर, लहेरी के पंकज कुमार सिंह को इसलामपुर, राजगीर के ज्ञानरंजन को नूरसराय, बिहार थाना के रविंद्र कुमार को लहेरी, इस्लामपुर थाना के रामाकांत राम को लहेरी, नूरसराय के जयप्रकाश कुमार ठाकुर को बिहार थाना, राजगीर के माया कुमारी यादव को एकंगरसराय, दीपनगर के नदीम अख्तर को प्रभारी एलटी एएलटीएफ गिरियक, बिहार थाना के विनोद कुमार को प्रभारी एएलटीएफ नूरसराय, गिरियक प्रभारी एएलटीएफ अनिल कुमार को दीपनगर, नूरसराय एएलटीएफ प्रभारी नीलकमल को बिहार थाना, बिहार थाना की मुरली मनोहर आजाद को नूरसराय थाना, नूरसराय थाना के पप्पू कुमार सिंह को बिहार थाना और लहेरी के शैलेश झा को राजगीर थाना भेजा गया है।
इन्हें बुलाया गया पुलिस लाइनः राजगीर थाना के जमादार ज्ञानेश्वर प्रसाद, अवधेश शाह, करायपरसुराय थाना के विजेंद्र मिश्रा, चिकसौरा थाना के रविंदर यादव, थरथरी थाना के अशोक कुमार मिश्रा, दीपनगर थाना के रिपुसूदन झा, कटरा टीओपी के सुनील कुमार यादव, लहेरी थाना के जगनारायण यादव, रामपुकार दुबे, बिहार थाना के सत्येंद्र नारायण सिंह, अस्थावां थाना के राजेंद्र उरांव।