मोकामा-बख्तियारपुर के बीच नई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए मोकामा और बख्तियारपुर के बीच एक नई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा 15 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक नियमित रूप से उपलब्ध होगी।

रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी कि ट्रेन संख्या 03571/03572 का संचालन जसीडीह-मोकामा मेमू के रेक से किया जाएगा। यह ट्रेन विशेष रूप से रात्रि में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

मोकामा से बख्तियारपुर (03571): मोकामा स्टेशन से यह ट्रेन रात 12:20 बजे प्रस्थान करेगी। मोर, पुनारख, बाढ़ और अथमल गोला स्टेशनों पर ठहराव के बाद यह ट्रेन रात 1:30 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी।

बख्तियारपुर से मोकामा (03572): वापसी में यह ट्रेन बख्तियारपुर स्टेशन से रात 3:30 बजे प्रस्थान करेगी और सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के साथ सुबह 4:40 बजे मोकामा पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस मार्ग पर यात्रियों की लंबे समय से मांग थी। क्योंकि रात्रि में यात्रा के लिए सीमित विकल्प उपलब्ध थे। इस नई सेवा से न केवल यात्रा सुविधाजनक होगी, बल्कि क्षेत्रीय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन सेवा विशेष रूप से उन कामकाजी यात्रियों और छात्रों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें रात्रि के समय यात्रा करनी पड़ती है। अगर यह सेवा यात्रियों की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है तो इसकी अवधि को आगे बढ़ाने और अन्य समयों पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने पर विचार किया जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker