हादसानालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकराई पुलिसकर्मियों से भरी बस

हिलसा (नालंदा दर्पण)। फतुहा-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता हाल्ट के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पुलिसकर्मियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर यात्री शेड से जा टकराई। इस हादसे में दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें अधिकांश महिला सिपाही शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पर सवार पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर में ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और कामता हाल्ट के पास यात्री शेड से टकरा गई।

हादसे में घायल पुलिसकर्मियों में कोमल कुमारी, दीप सिंह, अंशिका कुमारी, मणिकांत कुमार, रीता कुमारी, स्वाति कुमारी, नमिता कुमारी समेत अन्य शामिल हैं। इन सभी को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद हिलसा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और बस में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से बस अनियंत्रित हुई। घटना ने सुरक्षा मानकों और लंबी ड्यूटी के बाद ड्राइवरों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसे के बाद पुलिस विभाग ने संबंधित अधिकारियों को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायल पुलिसकर्मियों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future