अब ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी निजात, मकरौता पीएसएस में लगा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर

“पूर्व से 5 एमवीए के 2 पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से कस्टमर को मात्र 10 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति हो पाती थी। जो क्षेत्र के लिए 10 मेगावाट काफी कम थी। इस कारण विभाग द्वारा समय-समय पर ओवरलोड को देखते हुए 10 एमवीए नया ट्रांसफर्मर लगया गया…

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय प्रखंड के मकरौता पावर सब स्टेशन क्षेत्र में बिजली की समस्याएं अब दूर हो जाएंगी। अब ओवरलोडिंग की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

अब तक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती थी। अब मकरौता पावर सब स्टेशन में 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे बिजली आपूर्ति की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

मकरौता पावर सब स्टेशन 10 एमवीए के नए पावर ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद आपूर्ति क्षमता पूर्व के 10 मेगावाट से बढ़कर अब 15 मेगावाट हो जाएगी। इससे अब बिजली की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की 80 प्रतिशत समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी।

पूर्व से 5 एमवीए के 2 पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से कस्टमर को मात्र 10 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति हो पाती थी। जो क्षेत्र के लिए 10 मेगावाट काफी कम थी। इस कारण विभाग द्वारा समय-समय पर ओवरलोड को देखते हुए 10 एमवीए नया ट्रांसफर्मर लगया गया।

लेकिन अब विधुत आपूर्ति के बराबर होने के कारण ओवरलोड की समस्या नहीं होगी और अब उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।

यह कार्य विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार गप्ता के सहयोग से हो पाया है। इसकी जानकारी कनीय अभियंता संदीप कुमार ने दी और कहा कि दो दिन बाद विधुत आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित किया जायेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »