नूरसराय लूटकांड का खुलासाः पुलिस ने रकम-कार समेत 2 बदमाश को दबोचा

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र में 12 नवंबर की दोपहर को एक सनसनीखेज लूटकांड को अंजाम दिया गया था। जिसमें 70 वर्षीय हिरामन गोप के साथ मारपीट कर अपराधियों ने 36 हजार रुपए लूट लिए।

घटना नूरसराय थाना अंतर्गत सरमेरा-बिहटा मुख्य मार्ग पर कथौली पुल के निकट घटी थी। नोसरा गांव निवासी हिरामन गोप अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में व्यस्त थे। तभी दो अज्ञात कार सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट के बाद उनके पास से 60 हजार रुपए छीन ली और फरार हो गए।

इस घटना के बाद नूरसराय थाना में कांड संख्या 532/24 के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। गहन और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया। इस अपराध में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।  जिनकी पहचान सुधीर पासवान उर्फ छोंगुरिया (निवासी कोकलकचक) और राहुल कुमार उर्फ छोटू (निवासी तेजा बिगहा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने लूटी गई 36 हजार रुपए की राशि के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की आल्टो कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में और भी गहराई से जांच जारी रखी है। ताकि किसी अन्य संभावित अपराधी या इस गिरोह के संबंध में और खुलासा हो सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker