ट्रैक्टर और टेम्पू की सीधी भिड़ंत में 1 महिला की मौत, 4 महिला जख्मी

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-78  सरमेरा-बिहटा पथ पर खरजम्मा गांव के पास एक ट्रैक्टर ने टेम्पू को सामने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई और चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

One woman died four women injured in a direct collision between a tractor and a tempo 1प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर और टेम्पू के बीच टक्कर इतना जबरदस्त था कि मृतका का हाथ कट कर सड़क पर दूर फेंका गया। मृतका दीपनगर के मेधी गांव निवासी उपेंद्र राऊत की पत्नी बबली देवी बताई जाती है।

मृतक के परिजन बताया कि वे सपरिवार अपने गांव से फतुहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरमेरा-बिहटा पथ पर खरजम्मा गांव के पास नजदीक माधोपुर की ओर से तेज़ रफ़्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेम्पू में जबरदस्त टक्कर मार दी।

इस सीधी टक्कर में बबली देवी की मौके पर मौत हो गयी। वहीं रेखा कुमारी, माधुरी देवी, शर्मिला देवी, प्रविला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रविला देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4PaIYo7B5VQ[/embedyt]

हर्ष फायरिंग मौत मामले में नया मोड़, छात्रा को निशाना लगाकर मारी गई गोली

राजगीर के सभी चौक-चौराहों से CCTV कैमरा गायब, CM ने किया था उद्घाटन

टीआरई-1 और टीआरइ-2 के BPSC टीचरों की प्रतिनियुक्ति पर रोक

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ypE1929VNFI[/embedyt]

भाकपा माले की जांच टीम ने गुडू हत्याकांड का लिया जायजा, बताया सुनियोजित शाजिस

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”circles” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker