अन्य
    Saturday, September 7, 2024
    अन्य

      बिहारशरीफ नगर निगम को दीपनगर कचरा डंपिंग यार्ड हटाने का आदेश

      नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दीपनगर इलाके में कोसुक गांव के पास पंचाने नदी के किनारे कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने के विरोध में सैकड़ो लोगों ने 29 फरवरी को समहरणालय का घेराव किया गया था। इस समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित लोगों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

      इस समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त शेखर आनंद के अलावा उपनगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सदर प्रखंड के बीडीओ, सीओ एवं ग्रामीणों की ओर से शिवकुमार यादव व महेंद्र यादव शामिल हुए।

      शिवकुमार यादव द्वारा बताया गया कि दीपनगर थाना अंतर्गत कोसुक गांव के पास नगर निगम द्वारा पूरे शहर का कचरा फेंका जा रहा है।

      उनका यह भी कहना था कि कूड़े-कचरे के ढेर में अक्सर आग लगा दिए जाने के कारण आसपास का वातावरण दूषित होने से घुटन की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

      उन्होंने उक्त स्थल के कूड़ा-कचरा के ढेर को जल्द से जल्द हटाने के साथ ही आबादी से दूर कचरा फेंकने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

      नगर प्रबंधक द्वारा बताया गया कि कूड़े कचरे के ढेर को जैविक उपचार की योजना है। इसके तहत जैविक उपचार के बाद कचरे की कुल मात्रा का केवल 10% अपशिष्ट बच जाता है। जिसे एजेंसी द्वारा अन्य कार्य में प्रयोग के लिए ले जाया जाना है। इसके लिए निविदा हो गई है। इसका निराकरण करने के लिए अधीक्षण अभियंता नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा जाना है।

      नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि अधीक्षण अभियंता नगर विकास से इस संबंध में समन्वय करते हुए दावा आपत्ति दो दिनों के अंदर निराकरण कराया जाए तथा एजेंसी को नियम के अनुसार निर्देश निर्गत किया जाए। जन समस्या को देखते हुए कोसुक गांव के पास कूड़ा-कचरा फेंके जाने पर रोक लगाने तथा आबादी से दूर कूड़ा कचरा फेंके जाने की बात रखी गई।

      इस संबंध में नगर प्रबंधक द्वारा बताया गया की महानंदपुर मौजा में नगर निगम का कचरा प्रोसेसिंग एवं डंपिंग साइट के लिए 10 एकड़ भूमि आवंटित है। वहां आबादी अवस्थित नहीं है, परंतु वहां तक वाहन जानेके लिए पहुंच पथ उपलब्ध नहीं है। कुल 1।5 किलोमीटर पहुंच पथ के निर्माण के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जाना है। यह भी बताया गया कि वह स्थल नगर निगम क्षेत्र से काफी दूर है। जिसके कारण वहां ले जाकर कूड़ा-कचरा डंप करने के लिए वाहन परिचालन में दोगुना ईंधन व्यय होगा।

      जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि क्योंकि महानंदपुर मौजा में कचरा प्रोसेसिंग एवं डंपिंग साइट के लिए भूमि पूर्व से आवंटित है तथा भूमि आवंटन के क्रम में नगर निगम द्वारा इस पर किसी तरह की आपत्ति नहीं की गई है। इसलिए आवंटित स्थल पर कूड़ा-कचरा फेंके जाने की व्यवस्था प्रारंभ किया जाए, जिससे कि यत्र -तत्र स्थल को डंपिंग साइट रूप में प्रयोग करने की आवश्यकता न हो एवं इससे किसी तरह की जन समस्या उत्पन्न होने की संभावना न हो।

      नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि 15 से 20 दिनों के भीतर कोसुक से कूड़ा-कचरा फेंकने पर रोक लगाते हुए महानंदपुर मौजा में चिन्हित साइट पर कूड़ा-कचरा फेंकने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए अभी से कार्य योजना बनाकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जाए।

      नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि सभी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जैविक उपचार का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि इसकी समीक्षा करते हुए जैविक उपचार का कार्य शीघ्र कर लिया जाएगा। जैविक उपचार के बाद रसलपुर डंपिंग साइट खाली हो जाने से वहां पुनःकचरा डंपिंग का कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा।

      कोसुक डंपिंग साइट पर कूड़े-कचरे के ढेर में आग लगने की घटना के संबंध में नगर प्रबंधक द्वारा बताया गया कि आग लगने की घटना कोसुक के साथ-साथ रसलपुर डंपिंग साइट पर कई बार घट चुकी है। आग लगने की घटना को देखते हुए आग बुझाने के लिए वहां दो मोटर पंप भी लगाया गया था, जिसमें से एक मोटर पंप चोरी हो गयी है।

      इस संबंध में दीपनगर थाना में प्राथमिकी भी कराई गई है। थानाध्यक्ष दीपनगर को निर्देश दिया गया है कि दर्ज प्राथमिकी के आलोक में आग लगने की घटना कैसे घटित हुई। इस संबंध में गहन छानवीन कर दोषियों को चिन्हित किया जाए। साथ ही दोनों डंपिंग साइट पर लगातार पुलिस गश्ती करते हुए निगरानी रखी जाए, जिससे इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

      नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द

      मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

      नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

      नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

      बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!