अपराधचुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

पूर्व विधायक के आवास पर प्रेस वार्ता के ठीक पहले आयोजक भू-माफिया गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राजगीर विधान सभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रवि ज्योति के आवास आयोजित प्रेसवार्ता के पहले ही मीडिया को सूचना देकर बुलाने वाले कथित भू-माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि आज शाम 5 बजे पूर्व विधायक के दीपनगर अवस्थित आवास पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाने वाला था। मीडिया को इसकी सूचना उनके करीबी मो. अकबर मल्लिक ने फोन कर दी थी। प्रायः स्थानीय मीडियाकर्मी प्रेसवार्ता कवरेज करने पहुंच भी गए थे।

इसी बीच मीडियाकर्मियों को पता चला कि पूर्व विधाक आवास में प्रेसवार्ता का आयोजन करने की सूचना देने वाले बैगनाबाद निवासी मो. अकबर मल्लिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने बताया कि कई कांडों में फरार चल रहे भू-माफिया अकबर मल्लिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.