अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      झोपड़ी में घुसी अनियंत्रित मारुति, 2 लोगों की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर

      नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मलामा गांव के पास एक अनियंत्रित मारुति ने कुल चार लोगों को रौंद दिया है। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो अन्य महिला सहित बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

      खबरों के अनुसार एक मारुति सरमेरा की ओर से बिहारशरीफ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में जा घुस गयी। जहां चार लोगों को रौंद दिया है। जिसमें सिकंदर ढाड़ी, वाल्मीकि दाढ़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीणा देवी एवं उसका 4 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

      इधर घटना के बाद पुलिस मारुति को जब्त कर लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ग्रामीण ने बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!