बावन बूटी साड़ी के प्रणेता पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद का निधन, गमगीन हुआ नालंदा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। परंपरागत बुनकरी के दम पर देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित नालंदा के एकलौते कपिलदेव प्रसाद ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 71 वर्ष के थे। वे हृदय रोग से पीड़ित थे। आज पटना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे नालंदा के बसवन बिगहा गांव के रहने वाले थे।

Padmashree Kapildev Prasad the originator of Bawan Buti saree passes away Nalanda saddened 2मौत की खबर मिलते ही पूरे नालंदा में शोक की लहर दौड़ गई। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता समेत कई पार्टियों के नेता उनके पैतृक गांव पहुंचकर परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दिया।

मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था। कपिलदेव बाबू की इस उपलब्धि से बावन बूटी डिजाइन की राष्ट्रव्यापी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ गई थी।

Padmashree Kapildev Prasad the originator of Bawan Buti saree passes away Nalanda saddened 1 1वहीं पद्मश्री से सम्मानित कपिल देव प्रसाद के निधन पर अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने गहरी शोक संवेदना किया प्रकट। दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

बता दें कि बिहार में नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ से सटे पूरब बसवन बिगहा में कपिल देव प्रसाद का जन्म पांच अगस्त 1955 को हुआ था। उनकी माता जी का नाम फुलेश्वरी देवी था।

श्री प्रसाद ने दस साल की अवस्था से ही हैंडलूम की साड़ी में बावन बूटी डालनी शुरू कर दी थी। पांच साल में हुनर में इतना निखार आ गया कि उनके द्वारा बुनी हुई साड़ि‍यां लोगों को काफी पसंद आने लगी और जिसकी चर्चा बुनकर समाज में होने लगी।

PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

बिहारशरीफ नगर के गौरागढ़ मोहल्ला से 6 स्मैक तस्कर धराए

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker