नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

टूरिस्ट बस की भिड़ंत से बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। एक भाई बाइक से दूसरे भाई का इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घटना सिमरौका पेट्रोल पंप के पास की है। मृतकों की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भम्भौरा गांव निवासी शिव प्रसाद के बेटे जगरनाथ और गुड्डू के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि जगरनाथ पिछले कई दिनों से बीमार था। ग्रामीण डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद जब उसकी तबीयत नहीं सुधरी तो गुड्डू अपने भाई जगरनाथ को बाइक पर बैठाकर डॉक्टर से दिखाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सिमरौका पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जगरनाथ को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुड्डू की मौत इलाज के दौरान हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »