खुदागंजअपराधइस्लामपुरनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

प्राचीन देवी मंदिर की गेट को लेकर गोलीबारी से दहशत

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचमहला गांव में स्थित एक प्राचीन देवी मंदिर में गेट लगाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में गोलीबारी की सूचना मिली है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार मंदिर के गेट पर नाम लिखे जाने को लेकर असहमति ने इस विवाद को जन्म दिया।

ग्रामीण उपेंद्र कुमार ने बताया कि इस मंदिर में कई वर्षों पहले एक गेट लगाया गया था, जो समय के साथ जर्जर हो गया था। इसे हटाकर ग्रामीणों ने नया गेट लगाने का फैसला किया और इसके लिए पला (फलक) समेत नया गेट तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने गेट लगाने पर आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि विरोधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर एक सार्वजनिक देवस्थल है और इसमें गेट लगाने पर कोई रोक नहीं है। गेट पर नाम लिखवाकर लगाना उचित नहीं है। उनका तर्क है कि बिना नाम वाला साधारण गेट लगाया जा सकता है। जिससे किसी को आपत्ति नहीं होगी। ग्रामीणों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।

खुदागंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गेट पर लिखे गए नाम को लेकर कुछ लोगों के बीच असहमति थी। जिसके कारण विवाद उत्पन्न हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लाया और अब मामला शांत हो गया है। गोलीबारी में शामिल दोषियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future