इस्लामपुरनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

प्राचीन देवी मंदिर में गेट को लेकर गोलीबारी बाद मारपीट और पथराव में 2 जख्मी

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पचमहला गांव में एक प्राचीन देवी मंदिर में नाम अंकित गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय हिंसक रूप ले लिया।  जब दो पक्षों के बीच पहले गोलीबारी एवं उसके बाद  मारपीट और पथराव की घटना सामने आई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. उपेन्द्र कुमार द्वारा प्राचीन देवी मंदिर में खुद का नाम अंकित एक गेट लगाया जा रहा था। इसे लेकर गांव के कुछ लोगों ने कड़ा विरोध जताया। विरोध इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलीबारी की इस घटना के बाद स्थिति और बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस हिंसक झड़प में अमीरक प्रसाद और मनीष कुमार नामक दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह विवाद लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश का परिणाम है, जो मंदिर में गेट लगाने के मुद्दे पर खुलकर सामने आ गया है। डॉ. उपेन्द्र कुमार द्वारा प्राचीन देवी मंदिर में खुद का नाम अंकित एक गेट लगाया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने न केवल गांव की शांति भंग की है, बल्कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल को भी विवाद का केंद्र बना दिया है। स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि वह दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने और शांति स्थापित करने के लिए त्वरित कदम उठाए।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.