सोहसराय हाल्ट पर जाम की समस्या से लोग हलकान, ओवरब्रिज की मांग

रहुई (नालंदा दर्पण)। इन दिनों रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहसराय हाल्ट पर जाम की समस्या से लोग काफी परेशान है।

हालांकि जाम की समस्या से निपटने के लिए पचासा चौक से सोहसराय हाल्ट होते हुए नकटपूरा तक बाईपास का निर्माण कराया गया था, ताकि जाम की समस्या से राहगीरों को निजात मिल सके, लेकिन सोहसराय के पास ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण ट्रेन आने के वक्त भीषण जाम लग जाता है। जिससे लोग काफी परेशान होते हैं।

सोहसराय हाल्ट पर तैनात गेटमैन विवेक पासवान के अनुसार रोजाना ट्रेन आने के वक्त यहां जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जाम के कारण 10 से 15 मिनट गेट लगाने में समय लग जाता है। लोग आपाधापी करने में लग जाते हैं। जिसे हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।

वहीं राहगीर राजकुमार पंडित ने इस सोहसराय हाल्ट पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है, ताकि यहां जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wncTQJGNzZ4[/embedyt]

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker