Home अपराध हरनौत में ऐसी जघन्य हत्या से सहमे लोग, प्रायवेट पार्ट तक काट...

हरनौत में ऐसी जघन्य हत्या से सहमे लोग, प्रायवेट पार्ट तक काट डाला

हरनौत (नालंदा दर्पण)। हरनौत थाना क्षेत्र के चेरो ओपी अंतर्गत सेवदह गांव के भतु खंधा के पास सड़क किनारे से चखाबिंद गांव निवासी डॉ. दिनेश सिंहा के 35 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार उर्फ विकास कुमार उर्फ छोटू का शव बरामद किया गया।

खबरों के मुताबिक सुबह में किसान खेती कार्य से अपने खंधे में घूम रहे थे कि अचानक उन्हें खेत में पड़े शव पर नजर पड़ी। जिसके बाद घटना की सूचना आग की तरह चारो तरफ फैल गयी।

ग्रामीणों की मानें तो युवक की हत्या गला दबाकर की गयी है। गले में रस्सी का गहरा निशान पाया गया है। इसके बाद गुप्तांग भी काट दिया गया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि काफी निर्दयता के साथ हत्या की गई है। पहले गले दबाकर हत्या की गई, उसके बाद गुप्तांग काटा गया है। शव पर कई जगह चोट के निशान हैं।

परिजनों के मुताबिक युवक बीती शाम से लापता थे। काफी बर्बरता से उसकी हत्या की गई है। वर्तमान में वह हरनौत बाजार के डाक बंगला रोड में अपने परिवार के साथ रहता था। युवक ड्राइवरी का काम किया करता था। इस घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों में फैली, भारी संख्या में लोग जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई।

इधर बिहारशरीफ सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि सुबह में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव सेवदह खंधा के तिमोहनी के पास पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए एसएफएल टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=H4XgbdyJs0Q[/embedyt]

नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1Z1W8mWjaHo[/embedyt]

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version