एकंगरसराय थाना की पुलिस गश्ती वाहन ने बाइक को रौंदा, 3 युवक की मौत

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के एकंगरसराय में आज मंगलवार की संध्या लगभग 5:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रूचनपुरा गांव के निकट एकंगरसराय थाना की गश्ती वाहन का एक मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई।

Police patrol vehicle of Ekangarsarai police station crushed the bike 3 youth died 1बताया जाता है कि दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक जख्मी को चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस हादसा के बाद इलाके में भारी संख्या पुलिस वालों की तैनाती की गई है। थाना के सामने शव को रखकर ग्रामीण अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले करने का भी प्रयास किया।

घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि एकंगरसराय थाना की पुलिस कैदी वाहन का स्कॉर्ट करके ले जा रही थी। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की टक्कर हो गई। जिससे तीनों की मौत हो गई।

इस सड़क हादसे में पुलिस  वाहन पर सवार कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर कई थाना पुलिस की टीम और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

Police patrol vehicle of Ekangarsarai police station crushed the bike 3 youth died 2

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3Jc5TCDvpKk[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker