बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर अवस्थित बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रम कल्याण केंद्र मैदान में उस समय अचानक अफरातफरी मच गई, जब भीड़ ने अचानक एक को महिला के साथ चोरी का चोरी के आरोप लगाकर उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि बिहारशरीफ नगर की एक स्थानीय महिला किसी काम को लेकर श्रम कल्याण केंद्र मैदान से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक महिला चोर के द्वारा पीछा करते हुए उसके गले से सोने की चेन छीनकर भागने का प्रयास करने लगी।

उसके बाद पीड़ित महिला के शोर मचाने पर महिला चोर को वहां मौजूद लोगों के द्वारा पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

हालांकि पेट्रोलिंग में निकले पुलिस की टीम घटना की जानकारी मिलते ही श्रम कल्याण केंद्र पहुंची और भीड़ द्वारा पीट रही महिला को बचाया। पुलिस के समय पर पहुंचने से चोरी के आरोपी महिला मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा गई।

फिलहाल पुलिस के गिरफ्त में महिला अपना नाम पता सही-सही नहीं बता रही है। पुलिस महिला से पूछताछ करने के साथ पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5YVkdAqQ8Qo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tE_9yNsCASU[/embedyt]

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker