गाँव-जवारकतरीसरायनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगराजगीर

मुख्यमंत्री नीतीश के नालंदा में हो रही यूं शराब की खेती!

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार, जहां शराबबंदी को लेकर सख्त कानून लागू हैं, वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के राजगीर में शराब का अवैध कारोबार एक कुटीर उद्योग की शक्ल ले चुका है। प्रायः हर गांव में चोरी-छिपे चल रहे इस धंधे ने अब पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। इसी बीच राजगीर अनुमंडल के कतरीसराय थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish's Nalanda!
Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish’s Nalanda!

कतरीसराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहर चक टोला के एक घर में चुलाई शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान अहियाचक, मिरचायगंज और जवाहर चक जैसे गांवों में दर्जनों स्थानों पर शराब निर्माण के लिए छिपाकर रखे गए करीब एक हजार लीटर सड़ा हुआ छोवा (कच्चा माल) को जब्त कर नष्ट किया गया।

Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish's Nalanda!
Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish’s Nalanda!

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जवाहर चक टोला निवासी श्यामसुंदर चौधरी की पत्नी संगीता देवी को गिरफ्तार किया। संगीता के घर और जमीन परिसर से दो लीटर चुलाई शराब के साथ-साथ बीस गैलन सड़ा हुआ छोवा बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने नाली में बहा दिया। थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि संगीता देवी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish's Nalanda!
Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish’s Nalanda!

बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी नालंदा जिले के कई गांवों में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह धंधा कई परिवारों के लिए अवैध आय का प्रमुख स्रोत बन चुका है। कच्चे माल की आसान उपलब्धता और कम लागत में ज्यादा मुनाफे ने इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया है। हालांकि पुलिस की लगातार छापेमारी और सख्ती से इस धंधे पर कुछ हद तक लगाम लगाने की कोशिश की जाती रही है।

Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish's Nalanda!
Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish’s Nalanda!

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए गुप्त सूचनाओं के साथ-साथ स्थानीय समुदाय का सहयोग जरूरी है। थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि कतरीसराय थाना क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि वे इस अवैध धंधे से दूर रहें।

Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish's Nalanda!
Profitable cultivation of liquor is being done in Chief Minister Nitish’s Nalanda!

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future