राजगीरः ठेकेदार के घर में मिला 300 एमएल विदेशी शराब और दो डिस्पोजल ग्लास, पुलिस ने 50 लाख का मकान किया सील

राजगीर (नालंदा दर्पण)।  राजगीर थाना क्षेत्र के पंचरुखीया कुंआ मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हालांकि शराब मिलने के बाद 50 लाख के आलीशान मकान को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सील कर देने की सूचना सामने आई है।

राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के पचरुखिया कुआं निवासी राम पवित्र सिंह का पुत्र शंभू सिंह उर्फ अमरजीत सिंह है।

शंभू सिंह पेशे से ठेकेदार है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठेकेदार घर पर विदेशी शराब सेवन करने के लिए लाया है।

इसी सूचना के अवलोकन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शम्भू सिंह को घर से 300 एमएल विदेशी शराब और दो डिस्पोजल ग्लास के साथ घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही उसके मकान को भी पुलिस ने सील कर दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future