Rajgir International Airport: राजगीर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थल को लेकर किसानों का विरोध-प्रदर्शन शुरु

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर प्रखंड के मेयार और बढ़ौना मौजा में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Rajgir International Airport) स्थल चयन को लेकर प्रभावित किसानों का विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गया है।

किसानों का दो टूक कहना है कि जमीन अधिग्रहण करने के पहले शासन-प्रशासन को रैयतों के विरोध का सामना करना होगा। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि राजगीर के भौगोलिक वातावरण एवं नवीन संस्थाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डा निर्माण स्थल मेयार बढ़ौना से अलग किया जाय।

नालंदा विश्वविद्यालय बिहार पुलिस अकादमी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एवं अन्य प्राणियों को ध्यान में रखते हुए नालंदा विश्वविद्यालय से कम से कम 10 किलोमीटर की दूरी पर हवाई अड्डा निर्माण करने का किसानों द्वारा अनुरोध किया गया है।

किसानों का कहना है कि मेयार और बढ़ौना मौजा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण होने से रोशनी एवं ध्वनि प्रदूषण का प्रतिकूल प्रभाव जनजीवन पर पड़ेगा। पैमार नदी से निकलने वाली चैती पइन से मेयार का गहड़ीघाट, बड़की आहर, उपरकी आहर एवं मकदुम आहर और बढ़ौना के बड़की आहर, जमालदी आहार, तेलिया आहर जल संग्रह एवं संरक्षण का सबसे बड़ा जलस्रोत है। यह मेयार, बढ़ौना, मोरा, नीमापुर, ननसूत विगहा, कंचनपुर सहित दर्जनों गांवों के पटवन का साधन है।

किसानों के अनुसार राजगीर हवाई अड्डा निर्माण के लिए ऐसे स्थल का चयन किया जाता है तो इन आहरों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इससे दर्जनों गांव की कृषि बुरी तरह प्रभावित हो जायेगी। सरकार को नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय को केंद्र मानते हुए कम से कम 10 किलोमीटर की दूरी पर हवाई अड्डा निर्माण हेतु स्थल चयन करना चाहिए।

बीते दिन हुए किसानों के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राजगीर नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद उमराव प्रसाद निर्मल ने किया, वहीं विरोध कार्यक्रम का संचालन मेयार के प्रगतिशील किसान और जदयू नेता विनय कुमार सिंह ने किया। मौके पर सत्येंद्र प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, शिव कुमार प्रसाद, विनय कुमार सिंह, चन्द्रभूषण कुमार, दिनेश सिंह, सोनू कुमार, अरुण कुमार मौआर, द्वारिका राजगीर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन करते किसान। प्रसाद, बबलु कुमार, शशिभूषण प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, रामजनम पासवान, विजेंद्र प्रसाद विपिन कुमार पटेल, कमलेश कुमार पटेल, विनोद साव, बृज नंदन प्रसाद, जय कुमार राजवंशी, कमलेश यादव, विपिन कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, उमराव प्रसाद निर्मल, मंटू कुमार, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार, विजय यादव, रविंद्र प्रसाद, शरण मांझी, बच्चन प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, प्रमिला देवी, गीता देवी, स्वाति कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता देवी, अनीता देवी, पूनम देवी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर हवाई अड्डा स्थल चयन का विरोध किया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा