नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर एसडीओ अनिता सिन्हा का तबादला, सीएमओ के विशेष कार्य पदाधिकारी ओमकेश्वर कुमार ने ली उनकी जगह

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार ने 21 अनुमंडल में नए एसडीओ की पोस्टिंग करते हुए कुल 48 अफसरों को ईधर से उधर किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को अनुसार राजगीर, नालंदा की एसडीओ अनिता सिन्हा का ट्रांसफर जहानाबाद के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद किया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी ओमकेश्वर कुमार को राजगीर, नालंदा के नए एसडीओ का पदभार सौंपा गया है।

इसके आलावे सासारम के एसडीओ मनोज कुमार को अररिया में जिला परिवहन पदाधिकारी, भभुआ को एसडीओ साकेत कुमार का पुपरी सीतामढी के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जगदीशपुर भोजपुर की एसडीओ सीमा कुमारी को जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवहर, पीरो भोजपुर के एसडीओ अरेन्द्र कुमार को पश्चिम चंपारण बेतिया के जिला भू अर्जन पदाधिकारी, गया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार को सारण का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

टेकारी गया के एसडीओ करिश्मा को कैमूर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रुप में, शेरघाटी गया के एसडीओ अनिल कुमार रमन को जमुई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रुप में, जहानाबाद के एसडीओ मनोज कुमार को किशनगंज के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रुप में, सारण के एसडीओ योगेन्द्र कुमार को कटिहार के जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्व के अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश को बक्सर के जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पश्चिमी चंपारण नरकटियागंज के एसडीओ धनंजय कुमार को अररिया का जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अरिराज पूर्वी चंपारण के एसडीओ संजीव कुमार को सहरसा के जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण के एसडीओ कुमार रवीन्द्र को बेतिया पं. चंपारण के जिला आर्पूति पदाधिकारी, हाजीपुर वैशाली के एसडीओ अरुण कुमार को कुशनगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा के एसडीओ संजीव कुमार को समस्तीपुर के जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सुपौल के एसडीओ मनीष कुमार को खगड़िया के जिला परिवाहन पदाधिकारी, सुपौल के एसडीओ कुमार सावेन्द यादव को मधेपुरा के जिला परिवाहन पदाधिकारी, अररिया के एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर को आपदा प्रबंधन विभाग पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी, फारबिसगंज के एसडीओ सुरेन्द्र कुमार को मुंगेर का जिला परिवहन पदाधिकारी, कहलगांव, भागलपुर के एसडीओ कुमार निशांत विवेक को सोनपुर, सारण का एसडीओ बनाया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »