नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

Rajgir Sports Academy: दुनिया में अजूबा होगा बिहार का यह क्रिकेट स्टेडियम

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री (सीएम) नीतीश कुमार ने राजगीर स्पोर्टस एकेडमी (Rajgir Sports Academy) परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के आलावे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भी जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अफसरों को बचे हुये निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि इस खेल एकेडमी में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि यह एकेडमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर के अलावे विश्वस्तरीय खेल पुस्तकालय भी होगा। इन प्रयासों से राज्य में खेल का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी साथ ही प्रतिभावान युवकों को अवसर भी मिलेंगे। राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। राजगीर अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सीएम ने प्रस्तावित राजगीर एयरपोर्ट स्थल का भी किया मुआयनाः राजगीर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रस्तावित राजगीर हवाई अड्डा के लिए चयनित मेयार मौजा की भूमि का मुआयना किया। राजगीर में हवाई अड्डा बनाने के लिए बिहार कैबिनेट से प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।

बता दें कि जिला प्रशासन ने हवाई अड्डा निर्माण के लिए तीन जगहों पर भूमि का चयन किया है। मेयार और बढ़ौना मौजा के बीच 550 एकड़ जमीन का चयन मोटे तौर पर किया गया है। यह भूमि 3।33 किलोमीटर लंबी और 709 मीटर चौड़ी है। इस प्रस्तावित हवाई अड्डा की लंबाई 11000 फीट और चौड़ाई 2000 फीट है। हालांकि, इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future