अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

रिश्ता हुआ शर्मसार: चचेरे भाई ने किया नाबालिग बहन से रेप, गर्भवती होने पर मामला हुआ उजागर

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के एक गांव से दुष्कर्म की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।

दरअसल इस गांव में चचेरे भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देनेवाली घटना घटित हुई है। जहाँ एक चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी दी थी।

जब नाबालिग युवती को गर्भवती होने की बात पता चली तो मामला उजागर हुआ और बेन थाना में अपने चचेरे भाई के विरुद्ध केस दर्ज कराई गई थी। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को लेकर आरोपी पर कड़ी से कड़ी कारवाई करने की मांग की गई थी।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से केस संख्या 115/23 दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोपी को बेलागंज थाना क्षेत्र के भिंडासपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »