ग्रामीण आवास सहायक सस्पेंड, FIR दर्ज करने का आदेश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निदेशानुसार के निर्देश पर उप विकास आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से नूरसराय प्रखंड के ग्राम पंचायत अजयपुर के ग्रामीण आवास सहायक निक्की कुमारी को लाभुकों से अवैध वसूली करने के आऱोप में निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार निक्की कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत सर्वे कर लाभुकों का नाम जोड़ने के लिए प्रत्येक लाभुक से 1500 रुपए की वसूली करने का आरोप स्वीकार किया। यह शिकायत मिलने के बाद नूरसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी  द्वारा मामले की जांच की गई। जो सही पाई गई।

उसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नालंदा उप विकास आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निक्की कुमारी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही नूरसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी स्पष्ट किया है कि जिलेभर में चल रहे आवास सर्वे कार्य को पूरी तरह मुफ्त रखा गया है और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर किसी भी स्तर पर ऐसी अनियमितताएँ पाई गईं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिससे आगामी समय में ऐसी घटनाएं पुनः न घटित हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें