खोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचार

नालंदा के इस पैक्स बैंक में 4 करोड़ रुपए का घोटाला, जमाकर्ताओं को नहीं लौटाया जा रहा जमा पैसा

“बैंक से हमेशा उन्हें घर वापस लौटा दिया जाता है। यह जमा पैसा अपनी बेटी की शादी के लिए रखा था। अगर पैसे नहीं मिलेंगे तो, हम लोग जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के मुरौरा पंचायत के मुरौरा गांव स्थित पैक्स बैंक में ग्रामीणों का 4 करोड रुपए घोटाला किया जाने का मामला उजागर हुआ है।

मंगलवार को ग्रामीणों ने पैक्स का घेराव करते हुए अपने पैसे की मांग की। ग्राहकों का कहना है कि पिछले चार माह से बैंक ने पैसा देना बंद कर दिया है।

ग्रामीणों ने जब बैंक प्रबंधक से बात की तो प्रबंधक का कहना है कि पिछले 4 महीने से यह बैंक पैक्स अध्यक्ष चला रहे थे। उनके द्वारा जो ग्रामीणों को लोन दिया गया था, उस लोन की वसूली नहीं होने के कारण ग्राहकों का पैसा नहीं दिया जा रहा है।

इस बैंक में जमा करने वाले कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें या तो बेटी की शादी करनी थी या फिर अन्य कोई जरूरी काम।

ऐसे परिवेश में जमाकर्ता धर्मशीला देवी ने बताया कि वह चार माह से कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। मगर हमेशा उन्हें घर वापस लौटा दिया जाता है। यह जमा पैसा अपनी बेटी की शादी के लिए रखा था। अगर पैसे नहीं मिलेंगे तो, हम लोग जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »