चुनावराजनीति

स्वाती देवी के पक्ष में मतदाताओं का रुझान देख अन्य प्रत्याशी के उड़े होश

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 से चुनावी मैदान में उतरी वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी स्वाती देवी ने मतदाताओं से सम्पर्क कर चुनाव चिंह ढोलक छाप पर बटम दबाकर विजयी बनाने अपील की।

इस दौरान प्रत्याशी स्वाती देवी ने कहा कि लोगों के सहयोग से जीत जाने के बाद जात पात के भेद भाव से उपर उठकर इस वार्ड के लिए जितना बन पड़ेगा, स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा हर घर में मिले नल से जल और विभिन्न प्रकार की समस्याओं से लोगो को निजात दिलवाना मेरी प्राथमिकता होगी।

इस दौरान स्वाती देवी के पक्ष में मतदाताओं का रुझान देख अन्य प्रत्याशियों के होश उड़ गए है। लगता है कि मतदाताओं ने इस बार स्वाती देवी को विजयी बनाने की ठान ली है।

इस मौके पर समाजसेवी राजेश खन्ना, गोविंदा कुमार, अभिनव पांडेय, रामाशीष चौधरी, गंगा चौधरी, सीता चौधरी, उपेंद्र चौधरी, सिद्धेशर चौधरी, रमेशर चौधरी, तस्लीम राजा, लालवावु केशरी, उदय केशरी, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सिद्धेश्वर केशरी, शीला देवी, अनीता कुमारी, सुनीता कुमारी, राकेश वर्मा, आदि लोग शामिल थे।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »