रक्षाबंधन के मौके पर भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना इलाके के कोसूक को गांव के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है जहां अपने भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

घटना के संबंध में मृतका प्रेमलता देवी के पति ने बताया की उनकी पत्नी रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके भाई को राखी बांधने गई थी।

राखी बांधकर शुक्रवार को प्रेमलता अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से राजगीर से फरीदपुर दनियावां जा रही थी। उसी दौरान कोसुक गांव के समीप मोटरसाइकिल डायवर्सन में अनियंत्रित हो गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार प्रेम लता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

आनन फानन में जख्मी महिला को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »