अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बुध पूर्णिमा एक्सप्रेस से तस्करी: बिहारशरीफ स्टेशन पर अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पूरा परिवार गिरफ्तार

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार में शराबबंदी कानून को दरकिनार करते हुए शराब तस्करी के नए-नए तरीकों का इस्तेमाल हो रहा है और इस बार तस्करी में पूरा परिवार संलिप्त पाया गया है। बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर रेल थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ पति, पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया है, जो वाराणसी से बुध पूर्णिमा एक्सप्रेस से बिहार शरीफ लौट रहे थे।

दरअसल, शराब तस्करों ने अब पुलिस की निगरानी से बचने के लिए नया तरीका अपनाया है। जिसमें परिवार के सदस्यों को साथ लेकर तस्करी की जाती है। ताकि संदेह कम हो।

इसी रणनीति के तहत नालंदा जिले के गोपालबाद निवासी दिनेश राम, उनकी पत्नी कविता देवी और बेटी शिवानी कुमारी उत्तर प्रदेश घूमने के बहाने शराब की खेप लेकर बिहारशरीफ पहुंचे। पुलिस को उनकी गतिविधियों पर पहले से ही शक था और प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर बुध पूर्णिमा एक्सप्रेस के आगमन पर संदिग्ध परिवार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके सामान से 180 एमएल की 165 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद की। जिसका कुल आयतन 29.7 लीटर था। यह शराब वाराणसी से लाकर बिहार में बेचने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

इस अभियान में रेल थाना के अपर निरीक्षक अनिरूद्ध उपाध्याय और अजय कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता और तेज़ कार्रवाई ने शराब तस्करी के इस बड़े प्रयास को विफल कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और इस मामले की जांच जारी है।

यह घटना इस बात की ओर संकेत करती है कि शराब तस्करी अब सिर्फ व्यक्तिगत प्रयासों तक सीमित नहीं रह गई है। बल्कि इसमें परिवार के लोग भी शामिल हो रहे हैं। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई राज्य में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future