राजकीय राजगीर मकर मेला के लिए वरदान बनी सोशल मीडिया

नालंदा दर्पण डेस्क। पौष मास की ठिठुरती ठंड में भी राजकीय राजगीर मकर मेले के प्रति उत्साह और दीवानगी काम नहीं है। इस पारंपरिक मेले का मगही मिजाज बरकरार है। यहां मिथिला और अंग के कई जिलों के लोगों का समागम दिख रहा है।

इस मकर मेले में मगध की विविध आंचलिक संस्कृतियों, लोक कलाओं की साथ पुरानी परंपराओं का अद्भुत संगम हो रहा है। इसमें आधुनिक सभ्यताओं ने मेला में मिठास भर दिया है।

भौतिक सुविधाओं में शामिल मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मेले के हर कार्यक्रम से संदर्भित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। देश-विदेश में रहने वाले लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव मेला का दर्शन-भ्रमण कर रहे हैं।

यहां आज भी बच्चे मेले में खूब मौज करते दिख रहे हैं। स्कूली बच्चे तरह-तरह के आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। बांसुरी, गुब्बारा, बैलून, तुरतुरिया आदि लेने के लिए बच्चे कहीं जिद पर अड़े हैं, तो झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन नाव झूला का भी मजा लेने से पीछे नहीं हैं। बचपन मन में आज भी मेले के प्रति वैसा ही है, जैसे पहले हुआ करते थे।

खास उत्साह युवाओं में है। सोशल मीडिया में युवक युवतियों एवं अन्य किशोर वय के लोग फोटो खींचने और वीडियो बनाने में विशेष दिलचस्पी ले रहे हैं। जगह-जगह सेल्फी के साथ फिल्मी गानों से फिल्माया जा रहा है।

इसमें दिन भर फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड किया जा रहा है। सोशल मीडिया के बढ़ते चलन को लेकर इस बार प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित करानी चाहिए थी। राजगीर पर बेहतर रील बनाने वालों को नगद राशि और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत भी किया जाना चाहिए था।

इस मेला में घर-घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें भी खूब सजी हुई हैं। ग्राम श्री मेले का उत्साह राजगीर महोत्सव की तरह बरकरार है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker