अन्य
    Friday, September 20, 2024
    अन्य

      चंडी थानेदार के वेतनवृद्धि पर रोक, लूट मामले में की थी चोरी की एफआईआर

      बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा एसपी हरि प्रसाथ एस ने लूट-डैकेती के मामले को चोरी की वारदात दर्ज करने वाले चंडी थानेदार ऋतुराज पर कार्रवाई करते हुए वेतनवृद्धि पर एक साल के लिए रोक लगा दी है। यह कार्रवाई हिलसा डीएसपी के मंतव्य के बाद थानेदार पर कार्रवाई हुई है।

      कहते हैं कि 27 जुलाई 2020 को हरनौत के रांची रोड निवासी शशि कुमार ने कांड संख्या 296/20 दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उनके भारत गैस के गोदाम से बदमाशों ने 61 गैस भरा सिलेंडर लूट लिए।

      गोदाम के गार्ड सुभाष कुमार को बंधक बना घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित ने अपनी लिखित शिकायत में 6 अज्ञात बदमाश और एक पिकअप वाहन को आरोपित किया था। इस मामले में थानेदार ने डकैती की जगह चोरी का केस दर्ज किया।

      इसकी  शिकायत पुलिस महानिदेशक कार्यालय से की गई। जहां प्रथम दृष्टया में मामला दर्ज करने में त्रुटि पाई गयी कि थानेदार ने डकैती की घटना को गृहभेदन में दर्ज किया था। जबकि पीड़ित के फर्द बयान पर केस होना चाहिए था।

      पुलिस महानिदेशक कार्यालय के निर्देश के बाद एसपी ने प्रपत्र क गठित कर चंडी थानेदार से स्पष्टीकरण की मांग की। थानेदार का जवाब असंतोषजनक रहा।

      उसके बाद हिलसा डीएसपी से मंतव्य के बाद एसपी ने प्रपत्र क के आरोप को सत्य करार दिया। दोषी पाए जाने पर एसपी ने थानेदार के वेतनवृद्धि पर एक साल के लिए रोक लगा दी।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!