अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीर

Amazing! पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में इंडियन बैंक के प्रबंधक को पकड़ने में लगाए 15 साल

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली (Amazing!) घटना सामने आई है। पुलिस को इंडियन बैंक के एक कार्यरत अधिकारी को धोखाधड़ी के 15 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है।

सिलाव थाना अध्यक्ष के अनुसार वर्ष 2009 में सिलाव बाईपास स्थित तत्कालीन इलाहाबाद बैंक (वर्तमान में इंडियन बैंक) की शाखा में एक महिला खाताधारक श्यामसुंदर देवी के साथ धोखाधड़ी की गई थी।

सीमा गाँव निवासी श्यामसुंदर देवी ने आरोप लगाया था कि उनके खाते से धोखाधड़ी पूर्वक रकम निकाल ली गई थी। इस संबंध में उन्होंने सिलाव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि घटना के समय अतुल कुमार नामक व्यक्ति बैंक के सहायक प्रबंधक थे।

अतुल कुमार, जो वर्तमान में भागलपुर स्थित इंडियन बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें इस मामले में मुख्य आरोपी माना गया है। वे पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी थाना क्षेत्र के स्व.आत्मेंद्र नाथ जायसवाल के पुत्र हैं।

अब पुलिस ने 15 साल बाद कार्रवाई करते हुए अतुल कुमार को उनकी वर्तमान कार्यस्थल भागलपुर अवस्थित इंडियन बैंक की शाखा से ही गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.