अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई पर कर दी गोलियों की बरसात, मौके पर मौत

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बालचंद बिगहा गांव में जमीनी विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई की निर्मम हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह वारदात बुधवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे शाम की है। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए छापामारी कर रही है।

बताया जाता है कि बालचंद बिगहा गांव में 70 वर्षीय रामावतार चौहान और चचेरे भाई रमेश चौहान के बीच पहले कहासुनी हुई। उसके बाद रमेश ने रामावतार पर चार गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए रामावतार गांव के एक अन्य घर में छुप गए, लेकिन रमेश ने पीछा किया और वहां घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिससे रामावतार की मौके पर ही मौत हो गई।

इस बीच बचाव का प्रयास करने वाली रामावतार की पुत्रवधू शालू देवी पर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं। हमले के बाद आरोपी रमेश मौके से फरार हो गया।

इस वारदात की सूचना मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में यह जमीनी विवाद का मामला लग रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है और उनके पुत्र का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा