TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरइ-3) पेपर लीक मामले में मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार पांच अभियुक्तों में चार शातिर लोग नालंदा जिले के हैं। गिरफ्तार पांच आरोपितों में चार के नाम प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, शिवकुमार और तेज प्रकाश शामिल हैं।

इसके अलावे एक महिला आरोपित को भी इओयू ने गिरफ्तार किया है। पेपर लीक कांड में जिनकी काफी सक्रिय भूमिका बतायी जा रही है। इन सबों का सुराग हजारीबाग और पटना से गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में मिला था। इसके बाद से ही इओयू आरोपितों की तलाश कर रही थी। कहा जाता है कि यह महिला आरोपित अभ्यर्थियों से राशि उगाही का कार्य करती थी।

इसके पहले भी राज्य अपराध ईकाई (इओयू) ने नालंदा जिले के कई लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है, जिसमें नगरनौसा प्रखंड के भूतहाखाड़ पंचायत के पूर्व मुखिया एवं हरनौत विधानसभा क्षेत्र से पिछला चुनाव लड़ चुकी चिराग पासवान की लोजपा (आर) नेत्री ममता देवी का पति संजीव कुमार और पुत्र भी शामिल है। जो पहले भी इसी तरह के कई मामलों को अंजाम देकर अकूत संपति कमाने के साथ जेल भी जा चुके हैं।

कहा जाता है कि इसी पिता-पुत्र से कड़ाई से पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर ही उज्जैन से पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके आलावे नालंदा जिले के दर्जन भर शातिर लोग इओयू के रडार पर हैं, उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है, जो हजारीबाग में टीआरइ-3 पेपर लीक मामले से सीधे जुड़े रहे हैं। इन शातिरों की भूमिका टीआरइ-2 में भी संदिग्ध रही है।

इस आधार पर बहाल बीपीएससी के कई टीचर भी दबोचे जा सकते हैं। ऐसे भी टीआरइ-3 पेपर लीक मामले में हजारीबाग से गिरफ्तार करीब 300 अभ्यर्थियों में प्राय नालंदा जिले के ही रहने वाले थे।

फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) उज्जैन से गिरफ्तार पांचों आरोपितों पटना में कोर्ट में पेशी के बाद संगीनता से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी और उनसे शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में विस्तृत पूछताछ की जायेगी। पूछताछ के आधार पर पेपर लीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया चुनाव आयोग से पंगा

 अब सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं में आसान हुआ नामांकन

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker