नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

डोम राजा ने नहीं दी आग, परिजन ने खुद किया दाह संस्कार

राजगीर (नालंदा दर्पण)। इन दिनों राजगीर नगर परिषद अंतर्गत जरादेवी मंदिर के पास शव दाह स्थल पर एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग डोम राजा की मनमानी से परेशान हैं। आज एक शव का दाह संस्कार डोम राजा के बिना अग्नि दान के परिजनों ने खुद आग देकर कर लिया। ऐसी स्थिति यहां आए दिन बनी रहती है।

बताया जाता है कि आज सिलाव में एक बुजुर्ग का देहांत हो गया। उनके परिजन एवं चाहने वाले शव का दाह-संस्कार करने के लिए राजगीर शव दाह स्थल ले गए। लेकिन लाख प्रयास और अनुरोध के बाबजूद घंटों तक कोई डोम राजा अग्नि दान करने नहीं पहुंचा। जबिक पुरातन काल से शव दाह संस्कार में अग्निदान डोम राजा के हाथों होने की परंपरा चली आ रही है।

दरअसल, अभी लग्न का समय चल रहा है। इस दौरान डोम समाज के लोगों की कमाई होटलों से अधिक होती है। इसी कारण परिजन के बुलाने के बाबजूद वे शव दाह में अग्नि दान की रस्म निभाने में आनाकानी करते हैं। हालांकि एक शव दाह के दौरान उन्हें अमूमन 3 हजार से उपर की दान कमाई हो जाती है।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.