राजगीर नगर की सबसे बड़ी समस्या बने फुटपाथी दुकानदार, जानें क्या है वेंडिंग जोन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। पर्यटक शहर राजगीर में वेंडिंग जोन नहीं होना सरकार औप प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठाता है। वेंडिंग जोन नहीं होने के कारण शहर में सब्जी, फल, मछली आदि की दुकानें सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगाई जाती है। इसका खामियाजा पर्यटकों तक को भुगतना पड़ता है।

यहां सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाने से शहर की सड़कें सकरी हो गयी है। उसकी खूबसूरती भी समाप्त हो गयी है। यातायात व्यवस्था हर दिन प्रभावित होती रहती है। वेंडिंग जोन नहीं होने के कारण साग-सब्जी, फल, मछली आदि बेचकर जीवन गुजर बसर करने वाले लोग फुटपाथ पर ही दुकान लगाकर रोजी-रोटी का जुगाड़ करने के लिए मजबूर हैं।

फुटपाथ दुकानदार और शहरवासी इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर परिषद से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं। बावजूद समस्या जस की तस पड़ी है। अभी तक इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है।

ऐसा देखा जाता है कि गर्मी की चिलचिलाती धूप में ग्राहक सड़क किनारे सब्जी, फल, मछली आदि खरीदने के लिए मजबूर हैं। बरसात के दिनों में इसका हाल और बुरा हो जाता है। जब जलजमाव और कीचड़ सड़क किनारे उत्पन्न हो जाते हैं, तब हालात नारकीय बन जाता है।

यहां वेंडिंग जोन की मांग पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। फुटपाथ दुकानदार संघ नगर परिषद से लेकर जिला प्रशासन तक बार-बार गुहार लगाती रही है, लेकिन उनके द्वारा आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया जाता है। सांसद, विधायक और वार्ड पार्षदों को फुटपाथियों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।

हालांकि राजगीर नगर में अनेकों जगहों पर वेंडिंग जोन और नॉन वेंडिंग जोन के साइन बोर्ड लगाये गये थे। लेकिन आज तक राजगीर में बेंडिंग जोन कहीं बनाया नहीं बनाया गया है। नतीजा है कि सड़क किनारे जान जोखिम में डालकर और अपमान सहकर फुटपाथ दुकानदार रोजी-रोटी कमाने के लिए मजबूर है। फुटपाथ पर दुकान लगाने से जाम की समस्या शहर में उत्पन्न होती है।

सच पुछिए तो किसी भी नगर और सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण आवश्यक है। नगर परिषद और जिला प्रशासन को मिलकर इस समस्या निदान के लिए संयुक्त रूप से पहल करनी चाहिए। वेंडिंग जोन के निर्माण होने से सड़कें साफ-सुथरी और चौड़ी तो दिखेगी ही, यातायात की समस्या का निदान भी हो सकता है।

यही नहीं, दुर्घटनाओं और सड़क जाम से बचने के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण होना आवश्यक है। इससे केवल फुटपाथ दुकानदारों का ही भलाई नहीं होगी, बल्कि शहर वासियों के साथ देश-दुनिया से यहां आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। सड़कें साफ सुथरी और यातायात सुगम हो सकेगा।

जानें क्या है वेंडिंग जोनः यह एक ऐसा क्षेत्र होता है, जिसे नगरपालिका या स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़कों पर फेरीवालों, छोटे विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों के लिए विशेष रूप से निर्धारित किया जाता है।

इन क्षेत्रों में फेरीवाले अपनी दुकानों या स्टॉल्स को स्थापित कर सकते हैं और बिना किसी बाधा के अपने व्यापार को संचालित कर सकते हैं। वेंडिंग जोन के निम्नलिखित मुख्य उद्देश्य हैं:

सुविधाजनक स्थान: वेंडिंग जोन को इस प्रकार डिजाइन किया जाता है कि वह ग्राहकों और विक्रेताओं दोनों के लिए सुविधाजनक हो।

व्यवस्थित व्यापार: इन क्षेत्रों में व्यापार को व्यवस्थित करने के लिए विशिष्ट नियम और दिशा-निर्देश बनाए जाते हैं ताकि शहर की सुंदरता और यातायात पर कोई असर न पड़े।

लाइसेंसिंग और निगरानी: वेंडिंग जोन में व्यापार करने के लिए फेरीवालों को लाइसेंस दिया जाता है, जिससे उनका व्यापार वैध और नियामक होता है।

बुनियादी सुविधाएँ: इन क्षेत्रों में व्यापारियों के लिए बुनियादी सुविधाएँ जैसे पानी, बिजली, कचरा निस्तारण आदि की व्यवस्था की जाती है।

आर्थिक सशक्तिकरण: वेंडिंग जोन छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने में मदद करते हैं, जिससे उन्हें एक स्थिर आय का स्रोत मिलता है।

सामाजिक और सुरक्षा उपाय: वेंडिंग जोन में सुरक्षा और सामाजिक सामंजस्य बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी और सुरक्षा उपाय किए जाते हैं।

वेंडिंग जोन का मुख्य उद्देश्यः सड़क व्यापार को औपचारिक रूप देना और सड़क व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच एक सुव्यवस्थित और स्थायी व्यापारिक वातावरण स्थापित करना है।

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

राजगीर अंचल कार्यालय में कमाई का जरिया बना परिमार्जन, जान बूझकर होता है छेड़छाड़

जी हाँ, पागल हो गई है सिलाव थाना की पुलिस, खुद देख लीजिए

राजगीर में बनेगा आधुनिक तकनीक से लैस भव्य संग्रहालय

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker