रोजगारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

नालंदा में बीपीएससी पीटी परीक्षा की कड़ी तैयारी, निषेधाज्ञा लागू

यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन का एक मजबूत प्रयास है। सख्त नियम और तैनात सुरक्षा बल न केवल परीक्षार्थियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेंगे, बल्कि परीक्षा में कदाचार की किसी भी संभावना को समाप्त करेंगे

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इनमें से 16 परीक्षा केंद्र बिहारशरीफ अनुमंडल में जबकि राजगीर और हिलसा अनुमंडलों में 2-2 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर बिहारशरीफ के सभी 16 परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा 12 और 13 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में प्रभावी रहेगी।

क्या है निषेधाज्ञा के प्रावधान?

  • परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक।
  • घातक हथियार जैसे लाठी, भाला, गड़ासा, आग्नेयास्त्र (लाइसेंसी हथियार भी) लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध।
  • परीक्षार्थियों को केवल लेखन सामग्री लाने की अनुमति। मोबाइल या अन्य आपत्तिजनक सामग्री प्रतिबंधित।
  • परीक्षा केंद्र के आसपास फोटोस्टेट, साइबर कैफे और कोचिंग संस्थानों को परीक्षा समाप्ति तक बंद रखने का आदेश।
  • लाउडस्पीकर सहित अन्य शोरगुल के साधनों पर पूरी तरह रोक।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। गश्ती दलों को सक्रिय रखा गया है, जो परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति बनाए रखने में मदद करेंगे। हिलसा और राजगीर अनुमंडलों में भी यही नियम लागू किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह प्रतिबंध शवयात्रा और ऐसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा, जो लाठी के सहारे चलते हों। सतर्कता और निषेधाज्ञा के चलते परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को समय पर दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार