नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

नीट परीक्षा में फेल होने के डर से छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अस्थावां बाजार स्थित काठमांडू टोला में नीट की तैयारी कर रहे निवासी मंटू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार मृतक छात्र नीट की तैयारी कर रहा था और रविवार को नीट की परीक्षा के दिन जब सुबह परीक्षा के लिए समय से पहले उसे जगाने गए तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से आवाज नहीं आयी तो दरवाजा को खोलने के लिए काफी प्रयास किया गया। लेकिन दरवाजा नहीं तो खुला दरवाजा को तोड़ा गया।

दरवाजा खुलते ही प्रियांशु फंदे से लटकता हुआ देख परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें लिखा था कि नीट नहीं होगी सॉरी। इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्थावां थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

नालंदा में फिर गायब मिले 36 शिक्षक, होगी वेतन कटौती

हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में ठेका मजदूरों का भारी शोषण

नटवरलाल निकला राजगीर नगर परिषद का सस्पेंड टैक्स दारोगा

बिहारशरीफ में ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आए एक और युवक की मौत

ACS केके पाठक के प्रयास से स्कूली शिक्षा में दिख रहा सुधार

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.