Monday, February 16, 2026
अन्य

     ट्रैक्टर से कुचल कर छात्र की मौत, बिहारशरीफ-परवलपुर मुख्य मार्ग जाम

    परवलपुर (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ-परवलपुर मुख्य मार्ग के गौरवनगर मोड़ के निकट एक अनियंत्रित गिट्टी सीमेंट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ीमठ गांव निवासी भोला प्रसाद के 14 बर्षीय एकलौता पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई।

    मृतक का पिता के अनुसार प्रिंस साइकिल से रोज की तरह विद्यालय जा रहा था। अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे पिछे से रौंद दिया और तेजी में बिहार शरीफ की ओर भाग गया। ग्रामीण आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक नजदीकी निजी क्लीनिक में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छात्र को बिहारशरीफ रेफर कर दिया। लेकिन कुछ ही देर के बाद बिहारशरीफ स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    उसके बाद छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर स्थित बड़ीमठ के निकट सड़क पर शव रखकर एवं टायर जलाकर सड़क को जाम कर दी। सड़क जाम और हंगामा के कारण करीब दो घंटे तक परिचालन ठप्प रहा। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने, ट्रैक्टर को जब्त करने एवं अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाए जाने की मांग कर रहे थे।

    वहीं, स्थानीय प्रशासन के द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजन को 20 हजार तत्काल दिया गया। मृतक छात्र की माता चंचला देवी परवलपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में रसोईया का कार्य करती है, जबकि उसके पिता भोला प्रसाद अस्थावां स्थित बीएड कॉलेज में कार्यरत हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!