Homeनालंदामारुति कार की टक्कर से पलटा टेपों, दर्जन भर श्रद्धालु हुए जख्मी,...

मारुति कार की टक्कर से पलटा टेपों, दर्जन भर श्रद्धालु हुए जख्मी, 2 की हालत गंभीर

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी टेंपो में अनियंत्रित मारुति कार ने ठोकर मार दी। जिससे टेंपो पर सवार एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु चंडी प्रखंड के कांधु पीपर गांव से पूजा करने के लिए बिहार शरीफ के राजा कुआं स्थित संत बाबा मंदिर गए थे। संत बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद सभी अपने गांव कांधू पीपर लौट रहे थे।

इसी दौरान मेयार गांव के पास अनियंत्रित मारुति कार ने टेंपो में ठोकर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया और टेंपो पर सवार एक दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी नूरसराय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के मदद से सभी जख्मी को आनन फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इस सड़क हादसे में दो लोगों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं।

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें