तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवशंकरपुर गांव का रहने वाला राम विनोद प्रसाद अपने पड़ोसी मनमोहन कुमार को गोली मारने के लिए एक देशी कट्टा लेकर ढूंढ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राम विनोद प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया।

पूछताछ में राम विनोद प्रसाद ने बताया कि उसका अपने पड़ोसी मनमोहन कुमार से जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर वह मनमोहन कुमार को गोली मारने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Kly-1oNmdY8[/embedyt]

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker