Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    फेसबुक पेज पर फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 19 वर्षीय साइबर अपराधी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फेसबुक पेज पर फर्जी फाइनेंस कंपनी का पेज बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को मेहनौर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया, जब वह पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था।

    दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर दीपनगर पुलिस की गश्ती टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से निकला था। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसे फरार होने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान चंदन कुमार के पास से 9 मोबाइल फोन, भारतीय स्टेट बैंक का फर्जी एटीएम कार्ड और 8700 रुपए नकद बरामद किए।

    पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच के लिए NCRP पोर्टल का इस्तेमाल किया। जिससे यह पता चला कि इन फोन का इस्तेमाल राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना सहित कई अन्य राज्यों में धोखाधड़ी के मामलों में किया गया है। आरोपी का ठिकाना अस्थावां थाना के लखनुबिगहा गांव में बताया गया है।

    चंदन कुमार पर आरोप है कि वह फेसबुक पर फर्जी फाइनेंस कंपनी का पेज बनाकर लोगों को आकर्षक ऋण योजनाओं का झांसा देता था और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर उनसे पैसे ऐंठता था। इस मामले में पुलिस ने दीपनगर थाना में कांड दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह गैंग एक संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रही थी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा