चंडी एनएच किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

चंडी (राजेश प्रभात)। चंडी थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव के पास एनएच किनारे गड्ढे में एक विवाहिता की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने से प्रतीत होता है कि गर्भवती विवाहिता की निर्मम हत्या की गई है। उसके दोनों तलवों में लोहे की दर्जन भर कांटियां ठोकी गई हैं। ग्रामीणों ने सुबह खेत की ओर जाते समय शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

करीब 25 वर्षीय मृतका के पूरे शरीर पर पिटाई के गहरे निशान थे। हाथ में इंट्राकेट और बांह में पट्टी बंधी हुई थी। दोनों पैरों के तलवे में छोटी-छोटी स्टील की चाइनीज कांटियां ठोकी गई थीं। जिनमें बाएं तलवे में चार और दाहिने में पांच कांटियां थीं। शव गुलाबी नाइटी में था। नाक में नथुनी, हाथों में चूड़ियां, पैरों में पायल और बिछिया पहनी हुई थी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अनुमान लगाया है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को खेत में फेंका गया है। तलवों में ठोंकी गई कीलें एकदम साफ थीं और वहां खून के निशान नहीं थे। जिससे यह संकेत मिलता है कि हत्या के काफी देर बाद यह क्रूरता की गई। घटनास्थल पर भी खून के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे टॉर्चर का चरम स्तर मान रहे हैं, तो कुछ जादू-टोना या तांत्रिक क्रिया का शक जता रहे हैं। शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। लेकिन अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

बहरहाल इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की अपील की है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker