नालंदा के कई गांवों में जंगली जानवरों के झुंड का आतंक जारी, गाय के बछड़े को नोंच खाया

    Date:

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इन दिनों नालंदा जिले में कई गाँवों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। रहुई प्रखंड क्षेत्र के बाद अब बिंद प्रखंड क्षेत्र में भी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।

    खबर है कि बीते बुधवार की देर रात बिंद प्रखंड अंतर्गत कथराही भरावपर गांव में जंगली जानवरों ने अचानक हमला कर एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे जान से मार दिया और नोंच नोंच कर खा गया।

    मवेशी मालिक मुकेश यादव ने बताया कि वे हर दिन की तरह दालान में मवेशी बांधकर घर में सोए हुए थे। सुबह जब मवेशी को चारा देने के लिए उठाने गया तो देखा कि गाय का बच्चा खूटे के पास मृत पड़ा है और पैर कटकर अलग है। यह सब देख वे हक्का बक्का रह गए।

    उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे जंगली जानवरों ने अचनाक गाय के बछड़े पर हमला कर दिया और उसे जान से मारकर उसके कुछ भाग को नोंच नोंच कर खा गया।

    वहीं ग्रामीण गौतम कुमार ने बताया कि जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल कायम है। ग्रामीण सहमे हुए हैं कि जंगली जानवर कब और कहां हमला कर दे। गांव में छोटे छोटे बच्चे को भी जंगली जानवरों से खतरा है।

    गौरतलब है कि रहुई प्रखंड के दूलचंदपुर और कमरपुर गांव में भी जंगली जानवरों ने कई ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया था। वहाँ के लोग अभी भी दहशत से नहीं उबर पाए हैं।

     

    Subscribe

    More like News
    Nalanda Darpan News

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना बना साइबर फ्रॉड का बड़ा जरिया

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना जो छोटे...

    बिहारशरीफ मॉडल हॉस्पिटल: नशेड़ियों और जुआरियों अड्डा बना मुर्दाघर

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था खासकर...

    बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर: एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में एकेडमिक...

    ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों को मिला शिकायत निवारण का बड़ा मंच

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों...
    error: Content is protected !!